मध्य प्रदेश

पिकनिक मनाने गए 3 दोस्तो की डूबने से मौत, सात दोस्त गए थे घूमने

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । भोपाल के बिलखिरिया के घोड़ा पछाड़ डेम में गुरुवार को नहाने उतरे तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई थी। पिकनिक मनाने गए थे सात दोस्त
गोताखोरों की मदद से दो दोस्तों के शव गुरुवार रात में ही मिल गए थे। तीसरे दोस्त का शव शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोपहर में तीनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
बाग सेवनिया गांव में गुरुवार रात से ही मातम पसरा हुआ है। शुक्रवार दोपहर तीनों दोस्तों के शव पोस्ट मॉर्टम के बाद गांव लाए गए तो चीख-पुकार मच गई। तीनों की शव यात्रा एक साथ निकाली गई और गांव के श्मशान घाट पर एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि ये कहीं भी साथ-साथ आते-जाते थे। आज हमें हमेशा के लिए छोड़कर भी साथ-साथ ही चले गए।
बिलखिरिया पुलिस के प्राप्त जानकारी अनुसार पिपलिया पेंदे खां, बाग सेवनिया निवासी संजय मेहर उम्र 26 साल, नितिन नबरड़े उम्र 23 साल और अर्जुन मालवीय उम्र 20 सालअपने चार और दोस्तों दुर्गेश, शुभम, सुमित और अजय के साथ दोपहर करीब 4 बजे घोड़ा पछाड़ डेम पिकनिक मनाने आए थे।
खाना खाने के बाद डेम में नहाने गए यहां उन्होंने दाल बाटी बनाकर खाई। इसके
बाद करीब 6 बजे नहाने उतर गए। अर्जुन गहरे में गया तो डूबने लगा। उसे बचाने नितिन व संजय भी पहुंचे। इसके बाद तीनों एक-एक कर डूब गए। गोताखोरों ने दो घंटे की सचिंग के बाद नितिन और संजय के शव बाहर निकाल लिए। लेकिन काफी तलाश के बाद भी अर्जुन नहीं मिल पाया था। अर्जुन का शव आज सुबह डेम में मिल गया। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसीलिए साथ में पार्टी करने गए थे।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया पिपलियां पेंदे खां निवासी अर्जुन मालवीय 20 साल, नितिन नरबड़े 23 साल, संजय मेहरा 27 साल और दुर्गेश घाड़गे, अजय, शुभम अहीरे और सुमित साकले सभी प्राइवेट काम करते हैं। गुरुवार दोपहर को सभी दोस्तों ने दाल-बाटी पार्टी का प्लान बनाया। तीन बाइकों से सभी दोस्त बिलखिरिया स्थित घोड़ा पछाड़ डेम पहुंचे।
आपस में मिलकर सभी ने दाल-बाटी बनाई। शाम करीब छह बजे तक उन्होंने खाना खाया। इसके बाद नहाने के लिए सभी डेम के पानी में उतरे। गहरे पानी में जाने के कारण अर्जुन डूबने लगा। उसे बचाने के लिए नितिन और संजय दोनों गए। वे भी डूब गए यह देखकर बाकी दोस्त पानी से बाहर आ गए।
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू कर नितिन नरबड़े और संजय मेहरा का शव बाहर निकाल लिया गया। जबकि अर्जुन का कहीं पता नहीं लगा। रात 10 बजे नगर निगम भोपाल के गोताखोर भी अर्जुन को तलाशते रहे। सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 9.30 पर तीसरे दोस्त का शव भी बरामद कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button