पर्यावरण

प्रचंड गर्मी का दौर हुआ शुरू, चार दिन तक स्थिर रहेगा तापमान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर में अब तेज गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। अगले दो दिन हीटवेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है तो बादल भी छाए रहने की संभावना बनी हुई है। 11 और 12 मई को हीटवेव का असर रहेगा। ऐसे में जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।
आज शुक्रवार को भी तापमान यही था। मौसम जानकारों के अनुसार दो दिन तेज गर्मी रहेगी। बादलों के बीच भी गर्मी का असर कम नहीं होगा। इस सप्ताह 41 डिग्री तापमान यथावत रहेगा तो इसके बाद 45 डिग्री तक तापमान जाने की संभावना मौसम के जानकारों ने बताई है। इधर प्रचंड गर्मी लोगों को खूब तपा रही है। गर्म हवाओं के बीच गर्मी से बचाव के लिए लोगों को तमाम जतन करना पड़ रहे है।
हीटवेव के असर से हर कोई सहमा. …. ..
मौसम के जानकारों की माने तो अभी ईरान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। वहीं, दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ लाइन भी है। इन सबके चलते बादल भी छा रहे हैं। 11 मई को पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज गर्मी रहेगी। पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा भी चल सकती है। गरज- चमक की स्थिति बनी रहेगी। हीटवेव भी चलेगी। जिले में दो दिन से हीटवेव चल रही है और अभी दो दिन ओर हीटवेव का असर रहने की उम्मीद है। हीटवेव के कारण गर्मी चुभने लगी है। हर कोई इससे सहमा हुआ है। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सडक़ो पर सन्नाटा नजर आ रहा है। गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को बदल दिया है। हर कोई इससे बचने के लिए कई जतन कर रहा है।

Related Articles

Back to top button