मध्य प्रदेश

साईखेडा भाजपा मंडल की बैठक सम्पन

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार साईखेड़ा मंडल एवं सालीचौका मंडल की सामुहिक बैठक शिव मंदिर पोड़ार तिग्गडा पर सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक गोविन्द सिंह पटैल, जिला महामंत्री डा हरिगोविंद, विधानसभा प्रभारी राजीव राय, जिला उपाध्यक्ष हरिप्रताप ममार, जिला पंचायत सदस्य रिचा स्थापक, जिला पंचायत सदस्य डा योगेश कौरव, राजेश जैन, मुकेश मरैया, रामनारायण बड़कुर, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ, एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। पूर्व बिधायक गोविंद सिह पटेल ने बैठक में आगामी बिधानसभा चुनाव को लेकर पधाधिकारियो को तैयार रहने की बात कही पाटी के 200 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिऐ राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई योजनाओं की जन जन तक पहुचाऐ। मंच संचालन जिला मंत्री जयप्रकाश वर्मा एवं आभार जितेंद्र राय ने किया।

Related Articles

Back to top button