मध्य प्रदेश में बदलेगी सरकार, दिल्ली, पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी कृपया यहां भी सरकार : संदीप पाठक
आम आदमी पार्टी का तीसरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तीसरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम व एक विशाल आम सभा का आयोजन उखरी रोड़ अग्रवाल मैरिज गार्डन में किया गया है ।
जबलपुर जिले में एक एतिहासिक इस कार्यक्रम में दूर दराज के साथ कई जिलों से आये प्रभारी कार्यकर्ताओ ने अपने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी की प्रशंशा की । वही दिल्ली में विगत लम्बे समय से आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ स्थानीय लोगों को बिजली, पानी, व स्वास्थ्य,शिक्षा उच्च स्तरीय जैसी सुविधा दी जा रही हैं इस पर सभी ने प्रकाश डाला ।
आनें वाले मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हम पूरी सीटों के साथ ताकत से लड़ेंगे और अकेले ही लडेंगे । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा । वे आम आदमी पार्टी के तीसरे शपथग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आये हुये थे । हम आप सभी लोगों के बीच आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में जीत – हार को ध्यान में रखकर नहीं आये हैं बल्कि हम सभी कार्यकर्ता आज यहाँ का राजनीतिक चरित्र बदलने के लिए एकजुट हुए है ।और पूरी ताकत के साथ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगे । सन्दीप पाठक ने भाजपा पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अहंकारियो को जनता सबक सिखातदौसिखाती हैं ।जनता मतदान के दिन खुद बदलाव कर शंखनाद करेगी । इस उद्बोधन के बाद आप ने सभी नये पद अधिकारियो को शपथग्रहण कराया और राष्टगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया । इस कार्यक्रम के दौरान तेज हवाओ ने पूरे पंडालों सहित लगे हुए फैलेक्स को चिथर बिथर कर दिया था । लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तेज हवा का रुख बदल दिया और शपथग्रहण कार्यक्रम को व आम सभा कार्यक्रम को सफल बनाया।इस दौरान उपस्तिथि आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल के साथ प्रदेश भर से आये पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थिति रहें ।
मीडिया को बताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर हम आम आदमी पार्टी सभी सीटों में चुनाव लड़ेंगेगी ।



