ब्राह्मण हुंकार महाकुंभ कार्यक्रम से संबंधित बैठक आयोजित की गई
ब्यूरो चीफ़ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। भोपाल के जम्बूरी मैदान में आगामी 4जून को होने वाली ब्राह्मण हुंकार महाकुंभ कार्यक्रम की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सावित्री तिवारी रविवार को गैरतगंज पहुंची यहाँ सावित्री तिवारी का जोरशोर से स्वागत किया गया।
भोपाल में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा से संबंधित चर्चा के लिये टेकापार में संध्या पाण्डे के निवास स्थान कार्यक्रम संबंधी बैठक की गई जिस में सावित्री तिवारी ने बताया ने बताया कि हुआंकर महाकुंभ में हम सभी विप्रबंधू माताएं, बहने बड़ी संख्या में 4जून को भोपाल के जम्बूरी मैदान ब्राह्मण हुआंकर महाकुंभ में विप्र बंधुओं की मांगो को लेकर हुंकार भरी भरेंगे।
बैठक की अध्यक्षता गैरतगंज ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की जबकि की कार्यक्रम मंच संचालन जयनारायण शर्मा ने किया।
बैठक में राधा व्यास, किरण तिवारी, निधि तिवारी, सावित्री तिवारी, उमरावती पाण्डे, अध्यक्ष मनोज शर्मा, जय नारायण शर्मा, दुर्गा प्रसाद चौवे, मनोज पाण्डे, संजय द्विवेदी, मयंक तिवारी, अमित शर्मा, नीलेश व्यास, मयंक चौवे, अमन शर्मा, राहुल पाण्डे, हर्ष पाण्डे, उत्कर्ष पाण्डे, ऋषि पाण्डे सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधू उपस्थित रहे।



