मध्य प्रदेश

कुशवाह समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह गुरुवार को

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला कुशवाहा समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 1 जून को लव-कुश मांगलिक भवन लखेरा मोहल्ला में रखा गया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष योगेश मान सिंह कुशवाहा, विशेष अतिथि रंजेश कुशवाहा महिला प्रदेश अध्यक्ष मुरैना शामिल होंगीं।
उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने देते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने वाले विद्यार्थियों एवं समाज बंधुओं को जहां सम्मानित किया जाएगा वहीं समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान और राजनैतिक हिस्सेदारी को लेकर भी विचार विमर्श किया जाकर निर्णय लिए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा नगर अध्यक्ष अमरसिंह शाक्य कुशवाहा, तुलाराम कुशवाहा, जयंती कुशवाहा मनोज कुशवाहा, हरिनारायण सीताराम, परसोत्तम राजेश, प्रहलाद कुशवाहा, दीपक कुशवाहा आदि ने समाज बंधुओं से अधिक संख्या में शामिल होने का आवाहन किया है।

Related Articles

Back to top button