क्राइम

नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी

गैरतगंज । गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी से एक नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के चार दिन के भीतर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। वहीं नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। बीती 28 मई को कस्बा गढ़ी से नाबालिग किशोरी के घर से गायब होने एवं अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट नाबालिग किशोरी के परिजनों ने थाना गैरतगंज में दर्ज कराई गई थी।
गैरतगंज पुलिस ने आरोपी तालिब खान पुत्र सकूर खान 23 वर्ष निवासी गढ़ी के कब्जे से भोपाल से बरामद किया गया। नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी का पता लगाकर नाबालिग को चार दिन के भीतर आरोपी तालिब खान निवासी गढ़ी के कब्जे से बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button