मध्य प्रदेश

अल सुबह गाय नाली में फंसी, गौ सेवको के द्वारा कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला

उदयपुरा । रविवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक के पास नाली में एक गाय नाली में जा फंसी, वह लगातार बाहर आने का प्रयास करती रही लेकिन बाहर नही निकली। वहां से गुजर रहे समाजसेवी मिथलेश मेहरा की गाय पर नजर पड़ी तो आसपास के रहने वालो को बुलाकर रस्सी के माध्यम से गाय को नाली से बाहर सुरक्षित निकाला गया ।ज्ञातव्य हो की कोरोना काल में भी लगातार मिथलेश मेहरा ने अपनी सेवाए दी जब कोरोना में मरीजों की मृत्यु होती थी तो उनके परिजन तक शवो को उठाने को तैयार नहीं होते तब शवो को श्मशान तक पहुंचाने का कार्य करते थे।

Related Articles

Back to top button