मध्य प्रदेश

दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद के चलते हुई हाथापाई, बड़े भाई की हुई मौत

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव की घटना, मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी पुलिस, वृद्ध के परिजनों ने पटवारी पर मढ़े आरोप, कार्रवाई करने की मांग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जमीनी विवाद के चलते हुई हाथापाई के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई है। मामला ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव का है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं वृद्ध के परिजनों ने पटवारी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मोर्चा खोल दिया है। पटवारी पर रूपयों का लेनदेन कर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरिया गांव में जमीनी मामले में हल्का पटवारी रामबली विश्वकर्मा नपाई करने पहुँचे।मामला था उपसरपंच नंदी लाल गड़ारी और उसके बड़े भाई नंदलाल गड़ारी दोनों सगे भाइयों के बीच का।
पटवारी ने एकतरफा उपसरपंच के पक्ष में फैसला कर दिया। दूसरे पक्ष के लोग भी अपनी बात रखी लेकिन पटवारी ने नहीं सुनी। इसके बाद दोनों भाइयों के परिवार के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। इसी बीच नंदलाल गड़ारी उम्र 72 वर्ष के सीने में लगने से वृद्ध की मौत हो गई। घर में मातम छा गया। मृतक वृद्ध के परिजनों ने पटवारी पर रुपये ले देकर उपसरपंच को जमीन देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि दो बार जमीन की नपाई हो गई है, फिर भी उपसरपंच के द्वारा पटवारी से सांठगांठ कर जमीन हड़पने का सडयंत्र रचा गया। परिजनों ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।
एसआई अश्वनी यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुँची। पंचनामा कार्रवाई कर लाश को उमरियापान अस्पताल पहुँचाया। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि वृद्ध की मौत कैसे हुई पीएम रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा होगा। फिरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button