क्राइम

जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में चली गोलियां, 2 की मौत 3 घायल

मामला उदयपुरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कुचबाडा का
दो मृतकों एक घायल को लाया गया नगर के सिविल अस्पताल बरेली

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । मंगलवार को पुलिस अनुविभाग बरेली अंतर्गत आने वाले उदयपुरा तहसील के ग्राम कुचवाड़ा में जमीन नपती के दौरान खूनी संघर्ष चली गोलियां । जानकारी के अनुसार सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद रघुवंशी और विवेक रघुवंशी कि इस दौरान मौत हो गई 3 लोग घायल हो गए । वता दें कि जमीनी विवाद के चलते घटनाक्रम घटित हुआ है, जिसमें दो घायलों का उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
पूरा घटनाक्रम जमीन नपती के दौरान हुआ है । इस विवाद में घायलों में पटवारी ओर ग्राम कोटवार , सचिव शामिल एक ही परिवार के है मृतक ओर घायल
घटना के तत्काल बाद परिजन घायल और मृतकों को सिविल अस्पताल लेकर आए। सूचना लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और घायलों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Back to top button