क्राइम

दिव्यांग युवक को गांव के दबंगो ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

माधव नगर थाना क्षेत्र के निवार चौकी की घटना, दोनो आरोपी हुये फ़रार
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले की निवार चौकी अन्तर्गत आनेvवाले ग्राम जरवाही का ताजा मामला सामने आया है । पीड़ित परिवार के सद्स्य छोटु कुम्हार ने मीडिया को बताया कि गुरुवार की रात्रि लगभग 9 बजे के दौरान मेरा बड़ा भाई रमेश कुम्हार (च्रकवती) घर के बाहर बनी लच्छू बर्मन की चाय पान दुकान के सामने बैठा हुआ था । गाव के लोगों का आनाbजाना लगा था । कुछ देर बाद ही गाव के ललित मिश्रा पिता प्रताप मिश्रा व लच्छू बर्मन पिता प्रेमलाल बर्मन दोनो लोगों के द्वारा किसी बात को लेकर गाली ग्लौज के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान दोनो लोगों ने दिव्यांग रमेश कुम्हार उम्र 28 वर्षीय को इतना मारा-पीटा कि उसके पेट हाथ की हड्डियां तक टूट गई । इस घटना को लेकर उसे तत्कालीन अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया । जहा कल शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटित घटना को लेकर निवार चौकी पुलिस ने मृतक के घर जा कर पंचनामा कार्यवाही के साथ युवक का दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम कराया गया। और घटित घटना को लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई है । वही दोनो आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button