मध्य प्रदेश

खबर का असर, शोले उगलने वाला ट्रांसफार्मर बदला, लोगो ने राहत की सांस

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । मेन रोड के किनारे लगी डीपी में आए दिन आग लगने की घटनाएं लोगों को भय का कारण बनी हुई थी मेन रोड एवं घनी आबादी क्षेत्र में स्थित होने के कारण डीपी में आए दिन शोले भड़क जाते थे जिससे लोगों को आगजनी की आगत घटना दुर्घटना को लेकर भारी डर व्याप्त था । इस संबंध में क्षेत्र के जागरूक व सर्वाधिक सक्रिय पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया ने इसे संज्ञान लेते हुए मृगांचल एक्सप्रेस एवं अन्य मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड गौरझामर का ध्यान आकृष्ट कराया वार्ड नंबर 7 मेन रोड पर लगे उक्त संदिग्ध ट्रांसफार्मर को विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तुरंत बदलने की कार्यवाही शुरू की दिनांक 17 जून 2023 कि सुबह करीब 11 बजे विद्युत कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही को अमलीजामा पहनाया। ट्रांसफार्मर बदले जाने से वार्ड के लोगों सहित यात्रियों में खुशी की लहर है अब देखना यह है कि उक्त ट्रांसफार्मर में भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो जो बदले गए कारण ट्रांसफार्मर से हो रही थी।

Related Articles

Back to top button