मध्य प्रदेश
उदयपुरा में एक घंटे की बारिश ने उदयपुरा को किया पानी पानी
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । उदयपुरा में आजादी से लेकर आज तक कई नगर पार्षदों का शासन काल निकल चुका है लेकिन एक घंटे की तेज बारिश से गल्ला बाजार सब्जी बाजार एवं मुख्य बाजार में पानी ही पानी हो जाता है वही पानी निकासी नहीं होने के कारण एक घंटे की बारिश में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है उदयपुरा नगर में आजादी से लेकर आज तक पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है वही सेंट्रल बैंक से लेकर मुख्य बाजार सब्जी मार्केट एवं ब्रह्मा नगर रोड पर पानी ही पानी हो जाता है और ऐसा लगता है जैसे सड़क नाले का रूप ले लेती है कारण है नगर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है । नगर परिषद से लोगों को उम्मीद है कि इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।



