मध्य प्रदेश

तीसरी वर्षगांठ पर हाईवे वाटिका में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । सर्व श्री सिद्धेश्वर सहयोग संगठन का बुधवार को तीसरी वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हाईवे वाटिका में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में संगठन की सभी साथियों के अलावा आनंद धाम पंडित अजीत आनंद महाराज, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पंडित गोविंद तिवारी तथा जनपद जबेरा की समस्त जनपद सदस्यों की उपस्थिति रही। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि वाटिका को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है । पाचो संगठन के उपस्थित सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत वंदन करता है।

Related Articles

Back to top button