मध्य प्रदेश

अधिकारी मस्त जनता पस्त, नगर सिहोरा के हाल मंगलवार को जन सुनवाई में नदारद रहें उच्च स्तरीय अधिकारी 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर ग्रामींण क्षेत्रों में इन दिनों बड़ी संख्या में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । हालात इतने बदतर हो गये हैं कि ब्लाक स्तरीय अधिकारियो को नगर समेत आसपास की जनता की समस्या का समाधान करने के लिए समय नहीं है। देखा जाए तो प्रत्येक मंगलवार को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों की जन सुनवाई का आयोजन किया जाता हैं और उनकी समस्या का समाधान करने के लिए भी कहा जाता हैं । पर कुछ समय से देखा जाये तो ब्लाक स्तरीय अधिकारियो के पास इनकी बातो के सुनने तक का समय नहीं है । 
टीएल व समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी नहीं सुनते हैं ये राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी ।
मंगलवार को सिहोरा ब्लाक में कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला- 
 नदारद रहें उच्च स्तरीय अधिकारी- सिहोरा तहसील कार्यालय के अनुविभगीय अधिकारी सृष्टि प्रजापति के तीन दिन से अधिक सयम से भोपाल ट्रेनिंग में चले जाने से स्थानीय समेत आसपास की जनता करती रही इन्तजार पीड़ित नागरिक लौटे वैरग । नहीं की जन सुनवाई के लिये किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति जिससे जनता थी परेशान । 
इसी प्रकार से यहीं हाल रहें नगर पालिका परिषद कार्यालय के- मंगलवार को नगर पालिका परिषद सिहोरा में भी हालात कुछ इसी प्रकार से देखने को मिले यहाँ भी मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस भी कार्यालय में न रहनें से जनसुनवाई में आई पीड़ित महिलाओं ने मीडिया को बताया कि आज जन सुनवाई में हम अपनी समस्या को लेकर आये हुये हैं पर सुबह से शाम हो गई । पर यहाँ अधिकारियों का पता ही नहीं है ।
सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र के 18 वार्डो में बनी हुई है अनेक समस्याये- सुनने को कोई तैयार नहीं- नगर पालिका परिषद में बिना अधिकारी के कोई भी कार्य नहीं होते हैं ये तो सत्य है पर जब अधिकारी ही न रहें तो आम जनता किसके पास जा कर अपनी समस्या की बात कहे । 
सप्ताह में 5 दिन खुलते हैं कार्यालय- पर अधिकारी उपस्थित रहते हैं दो दिन बाकी के दिन जबलपुर जिला की टीएल समीक्षा बैठक में । और शनिवार व रविवार को कार्यालय रहते हैं बन्द । 
प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी की हिलाहवाली के कारण आम जनता को परेशानियां अधिक मात्रा में उठानी पड़ती है । पर इस ओर ध्यान किसी का नहीं रहता हैं ।
जनता की परेशानियां- हर वर्ग की जुबानी- सिहोरा ब्लाक के अधिकारियो के इस रवैये से आम जनता और छोटे-छोटे कर्मचारियों के बीच बात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं । फिर भी पीड़ित नागरिक अपने कार्य के लिए कार्यालय के चक्कर काटता रहता हैं । जब वह थक जाता हैं तो वह जिला मुख्यालय में अपनी गुहार लगाने के लिए वहा भी पहुच जाता हैं ।
इन इन समस्याओं को लेकर पहुंचे आम नागरिक जनसुनवाई में- सिहोरा तहसील कार्यालय में कोई जमीनी विवाद तो आवास योजनाओं के लिए भटक रहा हैं । तो नगर पालिका परिषद के कार्यालय में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रात्रता पाने के लिए भटक रही हैं स्थानीय महिलाएं । 

Related Articles

Back to top button