मध्य प्रदेश

रेल्वे फाटक से टकराई एम्बुलेंस, मरीज को ले जा रही थी अस्पताल, टला बड़ा हादसा

घट सकती थी बड़ी दुर्घटना  
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर पालिका परिषद उप नगर खितौला में बुधवार की सुबह 9 बजे के दौरान हुई खितौला रेल्वे फाटक की घटना से लगा लम्बा जाम । एम्बुलेंस के फाटक पार करतें ही बन्द हो रहें ग्रेट से टकराई एम्बुलेंस सेवा गाड़ी हो सकती थीं बड़ी अन्होनी । 
सिहोरा नगर के उप नगर खितौला में बने मझगवा, उमरियापान सड़क मार्ग के बीचो बीच बने हुए रेल्वे फाटक की घटना कई बार हो चुकी हैं पर क्षेत्रीय सांसद व विधायक के धीमी गति से चलाये जा रहे हैं विकास कार्य से स्थानीय लोगों को पटेशानिया उठानी पड़ती है । लगातार बढ़ती मांग रेल्वे ओबर ब्रीज की मांग आज भी आस बनी हुई है । जिससे स्थानीय लोगों को इस मार्ग से रोजना ही आना जाना लगा रहता है । फिर भी एक मांग अधूर पड़ी हुई हैं । भूमि पूजन के बाद दो पिलर भी अधूरे पड़े हैं।
रेल्वे फाटक से टकराई एम्बुलेंस- रेल्वे फाटक बन्द होने के पहले ही एम्बुलेंस जा टकराई फाटक से। यह तो सौभाग्य रहा कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आई वरना घट सकती थी बड़ी घटना । उपस्थित लोगों ने मीडिया को बताया कि वहां पर उपस्थित कर्मचारी छाया में आराम कर रहे थे। इसी दौरान मझगवा से मरीज को ला रही एंबुलेंस फाटक बन्द होते ही टकरा गई ।और फाटक को तोड़ा दिया । इस घटना से जहा दोनो तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई । वही तीन घण्टों तक आवागमन बन्द पड़ा रहा ।  जिसके कारण नौकरी करने वाले नागरिक, स्कूली बच्चों के साथ साथ स्थानीय सिहोरा व  खितौला की जनता को इस समस्या का सामना करना पड़ा । इस फाटक में हादसो का डर बना रहता है, क्योकि इस रेल्वे फाटक से एक सैकड़ा ट्रेनों का आवागमन दिन रात लगा रहता हैं । फिर भी  प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा हुआ है । 
ओबर ब्रीज की मांग-  
रेल्वे ओवर ब्रिज नहीं बना कई वर्षो से । पर सुन रहे है कि ब्रिज बन रहा है  पर आम जनता की सुनवाई कहां हो रही है । ये तो आज की हुई घटना ने बता दिया । तेज धूप गर्म हवा के कारण परेशान हो रहें थे ।जाम में फंसे हुए लोग ।
जल्द से जल्द टूटे हुए फाटक को खोल कर किया गया अलग तब जा कर खुला आवागमन मार्ग । ग्रेट खुलने के कुछ देर बाद लगातार हुआ कई ट्रेनों का आवागमन ।

Related Articles

Back to top button