तेज रफ्तार बाइक पुलिस के वाहन से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनो ने किया हंगामा
चौकी प्रभारी को किया निलंबित
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नोहटा थाना की बनवार पुलिस चौकी के अंतर्गत रोड़- बनवार सड़क मार्ग के परस्वाहा की अंधी मोड़ पर गुरुवार की दोपहर में चौकी प्रभारी के शासकीय वाहन से एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना निवासी बाइक सवार बनवार से बाइक में करीब 50 लीटर की केन में डीजल लेकर पटना के लिए लौट रहे थे. बनवार पुलिस चौकी प्रभारी का वाहन पटना से बनवार की ओर जा रहा था. तभी परस्वाहा की अंधी मौड़ पर बाइक और पुलिस वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। खतरनाक हादसे में पटना मानगढ़ निवासी खुब्बीलाल अहिरवार उम्र 40 वर्ष एवं रत्नेश अहिरवार उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और चीख-पुकार मच गया। वहीं लोगों को भी खतरनाक हादसे की खबर लगते ही सड़क पर भीड़ जमा होती गई। सूचना मिलने पर नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान सहित पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया. बेहद खतरनाक हादसे में मृत लोगों के परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए जबेरा अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद रोड बनवार मार्ग के पटना मानगढ़ में चौकी प्रभारी बनवार के वाहन से बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत होने के बाद पुलिस पर आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों के द्वारा रोड बनवार मार्ग के ग्राम पटना में ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा कर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर जाम लगा दिया. साथ ही जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर जमकर हंगामा किया. सगे भाइयों की मौत को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते जबेरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शवों को लेकर पहुंचे. जहां जमकर नारेबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर लिया. लोगों का आरोप है पुलिस चौकी प्रभारी के वाहन से टक्कर में मृत हुए दोनों सगे भाइयों का शव पुलिस परिजनों को बिना बताएं सीधी पुलिस वाहन से पीएम के लिए जबेरा लेकर गई है। जिससे परिजन आक्रोशित हैं और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए शवों का पीएम करने से इंकार करते रहे और शवों को सुपुर्द करने मांग करते रहे हैं. स्थिति को बेकाबू होते देख जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नोहटा, तेजगढ़, तेंदूखेड़ा, जबेरा, सिग्रामपुर सहित अनेक थानों का पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात कर दिया गया है. वहीं मौके पर विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, एसडीएम अविनाश रावत, एसडीओपी देवीसिंह राजपूत तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे. लेकिन लोग शवों का पीएम नहीं करवाने पर अड़े रहे और शवों को परिजनो के सुपुर्द करने की मांग करते रहे, जिसके बाद विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद शवों का पीएम कार्यवाही की जा रही हैं।वहीं घटना की जानकारी लगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह भी जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. हादसे के बाद देर शाम तक मृतकों के शव परिजनों के सुपुर्द नहीं किये गए।
इस संबंध में जबेरा पहुंचे पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस वाहन से एक बाइक की भिड़ंत होने पर दो युवकों की मौत होने की जानकारी मिली है, तत्काल ही थाना प्रभारी को घटनास्थल पर भेजकर परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने एवं शवों की पंचनामा भरकर कार्यवाही कर पीएम कराने के लिए निर्देशित किया है. पुलिस वाहन से हादसा हुआ है, तो उस पर भी विधिवत कार्यवाही की जाएगी।
*पुलिस अधीक्षक ने बनवार चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित*
बनवार चौकी में पुलिस वाहन से हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां परिवारजनों मुलाकात की,पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि यह जो सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है यह बेहद दुखद है. जिसकी एफआईआर दर्ज की गई है व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर बनवार चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच करवाई जा रही है।



