मध्य प्रदेश
आयुषी की सफलता, सीए परीक्षा में हुआ चयन
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । दादाजी धूनीवाले की नगरी साईंखेड़ा की मेधावी छात्रा आयुषी अग्रवाल लाली ने चार्टर्ड अकाउंन्टैट (सीए) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया। आयुषी की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर साईंखेड़ा से हुई, आयुषी नगर के प्रतिष्ठ वैद्य राधेश्याम साध की नातिन एवं चंद्रशेखर साध की सुपुत्री हैं। इनकी सफलता पर नगर से सुरेंद्र तोमर, दुर्गेश अवधिया, दिनेश साथ, लखन कठल, कमलेश अवधिया, सुशील तिवारी, सुनील स्थापक सहित नगर वासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।



