क्राइम

केरबना पुलिस ने पकड़ा हजारों का जुआ

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बटियागढ़ थाना क्षेत्र ग्राम खड़ेरी में मुखबिर की सूचना पर 7 आरोपियों में छोटे उर्फ राम प्रसाद दुबे केरबना, नारायण पटेल रियाना, इमरत पटेल खडेरी, ज्ञानी पटेल रियाना, राजू यादव खडेरी, बृजेश व्यास खडेरी, महेंद्र उर्फ नाना श्रीवास्तव खडेरी के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 35000 रुपए और 5 एंड्राइड मोबाइल जप्त किए।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी केरबना पवन तिवारी, प्रधान आरक्षक दीपक करोसिया, जीआरएस लालसिंह द्वारा की गई। बताया गया कि पूर्व में भी क्षेत्र में हजारों का जुआ पकड़ा था, जिस पर कार्रवाई की गई थी।

Related Articles

Back to top button