मिशन ग्रीन दमोह ने द्वितीय श्रावण सोमवार पर 2100 पौधों का निशुल्क वितरण किया
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विगत 8 वर्षों से वृक्षारोपण एवं निशुल्क पौधा वितरण का सिद्धार्थ मलैया के निर्देशन में कार्य कर रही संस्था मिशन ग्रीन दमोह द्वारा पवित्र श्रावण मास के सोमवार दिवस को स्थानीय जटाशंकर धाम में निशुल्क पौधों का वितरण किया गया।
मिशन ग्रीन दमोह के निर्देशक सिद्धार्थ मलैया ने अपने संदेश में कहा कि आज हमारे निकट के दो परिवारो में ( श्री राजकुमार सेन “बाबू जी” के छोटे पुत्र प्रभात सेन व वरिष्ठ पत्रकार श्री लक्ष्मीकांत तिवारी जी का अकस्मात दुखद निधन हो गया था इसलिए आज आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम मे शामिल नही हो सका, परंतु साथियो ने पौधा वितरण के क्रम को जारी रखते हुए मिशन ग्रीन दमोह के आठवें वर्ष के अवसर पर आज सावन के द्वितीय सोमवार पर श्री जटाशंकर धाम दमोह में निशुल्क 2100 से अधिक पौधों का वितरण दमोह को हरा भरा बनाने के संकल्प के साथ किया गया । जिसके लिए सभी साथियो का आभार व्यक्त करता हूं।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि मिशन ग्रीन दमोह द्वारा विगत 8 वर्षों से निशुल्क पौधा वितरण का आयोजन किया जा रहा है पवित्र श्रावण मास सोमवार के दिवस पर आज भी निशुल्क पौधों वितरण किया जा रहा है निश्चित ही यह सराहनीय पहल है सिद्धार्थ मलैया द्वारा निरंतर मिशन ग्रीन दमोह के द्वारा पौधारोपण एवं वृक्षारोपण निशुल्क पौधा वितरण अभियान चलाया जा रहा है आज यदि हम दमोह शहर के मुख्य मार्गों में देखते हैं जो हरे-भरे वृक्ष दिखाई देते हैं यह मिशन ग्रीन दमोह की ही देन है हम सभी को इस अभियान में पूर्ण सहयोग करना चाहिए।
मिशन ग्रीन दमोह के सदस्य मनीष तिवारी ने बताया कि पवित्र श्रावण मास के सोमवार को जटाशंकर धाम में आए हुए भक्तों को निशुल्क पौधों का वितरण किया गया आज लगभग विभिन्न प्रकार के 2100 पौधों का वितरण मिशन ग्रीन दमोह द्वारा किया गया है। सिद्धार्थ मलैया के निर्देशन में मिशन ग्रीन दमोह द्वारा निरंतर आगामी दिवसों में अभी दमोह के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर निशुल्क पौधा का वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्व में भी मिशन ग्रीन दमोह द्वारा लगभग 80000 पौधों का निशुल्क वितरण एवं 3000 विस्तृत पौधों का रोपण किया गया था जिसमें से लगभग 80% वृक्ष सरवाइव कर चुके हैं और लगभग 20-25 फुट ऊंचे हो छाया के साथ शुद्ध वायु प्रदान कर रहे हैं।
निःशुल्क पौधा का वितरण कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुड्डू हरिश्चंद्र पटेल, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी रिंकू गोस्वामी, सुधा झारिया, राधा स्वामी, गायत्री वंशवर्ती, श्यामा उरैती, पं.मनीष तिवारी, पं. अभिलाष मिंटू हजारी, संतोष संतु रोहित, देवेंद्र राजपूत, अजय लोधी, सौरभ जैन “टौरी”, राहुल चौकसे, रामेश्वर पटेल, भीम पटेल, राम बहादुर पटेल, धर्मेंद्र अहिरवाल, संजय रोहिताश, अलोक मुखरैया, रितेश सोनी, हरि रजक, नीलेश परोचे, घनश्याम लोधी, संदीप रैकवार, सलीम पठान के साथ मिशन ग्रीन दमोह साथियों की उपस्थिति रही ।



