कृषिमध्य प्रदेश
ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, धान की मचाई के दौरान हादसा
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । तहसील के बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा (बाजनी) रमपुरा में धान की गढ़ैया मचाने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलवानी तहसील के बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा (बाजनी) में मंगलवार को चेतराम कुशवाहा पिता धर्मदास कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी रम्पुरा अपने ही खेत में धान लगाने के लिए गढ़ैया मचाने का कार्य ट्रैक्टर चला कर रहे थे ट्रैक्टर पलटने से दबने मौत हो गई।
घटना की जानकारी थाना बम्होरी पुलिस को लगी वही मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया। और शव के पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। इस दुखद घटना घटने के बाद परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।



