मध्य प्रदेश

तेज बारिश से नदी उफान पर, एक मवेशी पानी के तेज बहाव में बह गया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरखेड़ा को जाने का रास्ता हुआ बंद, तेज बारिश के कहर से दमोह जिला भी अछूता नहीं रहा है। बरखेड़ा निवासी जबाहर सिंह ने बताया परासाई जाने का रास्ता तेज बारिश के चलते बंद हो गया है। तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं जिससे ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं इस वीडियो में एक मवेशी भी पाने के तेज बहाव में बह गया। तेज बारिश से नदी उफान पर है जिससे आने जाने वाले राहगीरों समस्या का सामना करना पड़ रहा। जवाहर सिंह ने कहा कि यदि नदी पर पुल बना दिया जाए तो समस्या से निजात मिल सकता है गौरतलब हो कि अभी पुल बना हुआ जोकि बहुत नीचा है जिससे थोड़ी सी भी बारिश से उफान पर आ जाता है।

Related Articles

Back to top button