मध्य प्रदेश

को का कै रओ ……..

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बीच सड़क पर बैठै इस मरखा बैल सांड से तो ऐसा ही लग रहा है कि, को का कै रव , मुझे उठाने वाला कोई नहीं, इस तरह की स्थितियां परिस्थितियां आए दिन सड़क पर दिखलाई देती हैं जब सड़क के बीचो-बीच आवारा ढीठ किस्म के पशु अचानक आकर खड़े अथवा बैठ जाते हैं जिन्हें अपनी जगह से डिगाना बड़ा मुश्किल हो जाता है अंगद की तरह पैर जमा कर जुगाली करने वाले बैल व वहां जमा अन्य पशुओं से वाहन चालकों को बड़ी मुश्किल से वाहनों को बचा बचाकर निकालना पड़ता है जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोर लाइन सड़क पर ऐसे आवारा जानवर आए दिन तेज गति वाहन से दुर्घटना के शिकार होने के समाचार मिलते रहते है देखा जाता है कि तमाम व्यवस्थाओं व गौशालाओं के होते हुए भी आवारा जानवरों से पीछा नहीं छूट रहा है।

Related Articles

Back to top button