मध्य प्रदेश

जुझारघाट सड़क ना होने पर कलेक्ट्रेट पहुँच कर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले दमोह अंतर्गत आने वाले विधानसभा दमोह के ग्राम पंचायत दसोदा में जुझारघाट गॉव हैं, मुख्य रोड से जुझारघाट के लिए पहुंच मार्ग 1 किलोमीटर हैं, जो बेहद खराब स्थिति में है। ये मार्ग इतनी खराब स्थिति में हैं कि बरसात में यहां एक कदम पैदल चलना भी मुश्किल होता है। खराब रोड होने की वज़ह से इमर्जेंसी में न तो एम्बुलेंस गॉव पहुंच सकती हैं और न गॉव से कोई वाहन सड़क पर नहीं पहुंचता गांव महिलाओ डिलेवरी के समय एवं अचानक बीमारी की स्थिति में मरीज के प्राण तक जाने की स्थिति कई बार बनी हैं, साथ ही जो बच्चे स्कूल जाते हैं वो अधिक वर्षा होने की स्थिति में स्कूल नहीं पहुंच पाते। ग्रामवासियों ने सड़क बनाने के लिए जिन जिन किसानों की जमीन रोड के किनारे आ रहीं थीं, उन सभी किसानों ने दान पत्र भी दे दिए हैं । ग्रामवासियों द्वारा लगातर ज्ञापन के माध्यम से सड़क बनने की मांग उठाई गई लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई इस गांव की सड़क संबंधित समस्या को जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह को अवगत कराया अतः उनके द्वारा जिला पंचायत की बैठकों में भी लगातर ये मुद्दा उठाया अभी तक कार्यवाही नहीं हुई। इस समस्या से स्थानीय विधायक से लेकर सासंद अच्छी तरह से वाकिफ है फिर भी इन मजबूर गांव वासियों की ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। ग्रामवासियों की इस गंभीर समस्या को समझते हुए जल्द से जल्द ग्राम जुझारघाट में सड़क बनाने की मांग को लेकर दमोह कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो समस्त ग्राम वासी परिवार के साथ जिला पंचायत भवन में डेरा जमाऐगें और आगामी प्रत्येक चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे, जुझारघाट गांव के लोगों ने सभी नेताओं जनप्रतिनिधियों समाज आग्रह किया कि आगें आऐ ऐ भी मानव सेवा है सड़क, स्कूल, अस्पताल बनवाना सबसे बड़ा धर्म व मानव सेवा है।

Related Articles

Back to top button