धार्मिक

श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का हुआ समापन: पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल सहित कई वरिष्ठ जन हुए शामिल

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । बाड़ी कलाँ में स्थित 1008 श्री आदिनाथ अतिशय क्षेत्र पर बाल ब्रह्मचारी नवीन भैया जी, बाल ब्रह्मचारी आशुतोष भैया जी जबलपुर विधानाचार्य की वाणी में तथा संगीतकार अंकित जैन गुना पार्टी बालों के सहयोग से श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन 11 जुलाई से प्रारम्भ हुआ जिसका समापन बुधबार को हुआ। इस महाआयोजन के समापन पर 1008 श्री आदिनाथ अतिशय क्षेत्र बाड़ी कला में सर्व प्रथम जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर वा अतिशय क्षेत्र के मूलनायक भगवान आदिनाथ स्वामी की शांतिधारा, अभिषेक पूजन, हवन किया गया जिसमें पूर्णयार्जक परिवार सहित समस्त जैन समाज ने धर्म लाभ उठाया।पश्चात चांदी के विमान जी में भगवान महावीर स्वामी को विराजित कर नगर के मुख्य मार्गों से बग्गी, रथ, घोड़ा स्पेशल ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई ।
इस अनुष्ठान में सिद्ध परमेष्ठी के गुणों की भक्ति के साथ-साथ 64 मंत्रो के माध्यम से 64 ऋषि धाम, 128 मंत्रों से पाप दहन विधान, 256 मंत्रों से कर्म दहन विधान, 512 मंत्रो से बृहद पंच परमेष्ठी विधान तथा 1024 मंत्रो से विधान करने का सौभाग्य सहज ही मिल जाता है। यह सिद्ध चक्र विधान अध्यात्म का दिशाबोध कराने वाला तथा भक्ति, चिंतन एवं मनन करने से कर्म बंध रहित अवस्था को प्राप्त करने का पर्याप्त साधन है।
समापन पर पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल हुए शामिल।
इस धर्म आयोजित जन पर नगर में जैन समाज द्वारा भगवान आदिनाथ का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस समापन पश्चात बाड़ीकलाँ अतिशय क्षैत्र मंदिल में विशाल भंडारे का प्रसादी ग्रहण करने नगरवासियों के अलावा पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश तिवारी, मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष मुन्नालाल मधुर, भाजपा सिंगरौली जिला मंत्री बबिता जैन, कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हुशियार ठाकुर, साहू समाज नगर अध्यक्ष शरद साहू, व्यापारी संघ अध्यक्ष चिंटू सोनी, पूर्व पार्षद रामदीन कुशबाहा, पूर्व पार्षद रंजीत गौर, राकेश सोनी, मनीष सिलावट, सुनील साहू बरेली, पंकज दीक्षित, विनोद साहू रोहित जैन पिपरिया, सहित कई वरिष्ठ जनों ने बड़े बाबा के श्री चरणों श्रीफल भेंट कर पूण्य लाभ अर्जित किया बहिं सभी महानुभावों का पुण्यार्जक परिवार ने साल श्रीफल से सम्मान किया।
यह श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान स्वर्गीय बुद्धूलाल जैन पूर्व सरपंच बाड़ी तथा स्वर्गीय कोमल चन्द जैन पूर्व सरपंच रानीपुरा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा कराया गया जिसे सकल जैन समाज ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

Related Articles

Back to top button