मध्य प्रदेश

अचानक नदी आने से ट्रेक्टर ट्राली नदी में गिरा

सिलवानी । मंगलवार को नगर के वार्ड 2 में तहलील कालोनी से पंडितपुरा मार्ग पर बेगम नदी पर बने रिपटे पर मिट्टी से भरी ट्राली ओर ट्रेक्टर अचानक नदी आने से तेज बहाब में रिपटे से ट्रेक्टर नदी में उतर गया। किसी प्रकार जनहानि नही हो पाई।
मंगलवार को सिलवानी में हल्की बूंदाबांदी हुई थी और बेगम नदी जंगल की ओर से आती है जंगल में तेज बारिश होने से अचानक नदी आ गई और देखते देखते ही रिपटे पर पानी आ आया और ट्रेक्टर नदी में उतर गया जबकि ट्राली में मिट्टी का वजन होने से ट्राली रिपटे पर ही रुक गई। जेसीबी की मदद और नागरिकों के सहयोग से नदी से ट्रेक्टर को बाहर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button