बारिस का पानी घरों में गिरने लगे कच्चे मकान, लगातार बारि स से बने हालात,ग्रामीण क्षेत्रों के लोग काफी परेशान
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले सहित आसपास के ग्रामींण क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से जहा सड़को के बड़े बड़े गढ़े में पानी भरा हुआ है और राह गिर हादसो का शिकार हो रहें हैं । वही दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों में बारिस के पानी की निकासी न होने के कारण बारिस का पानी घरो में जा पहुंचा हैं । जिससे कच्चे मिट्टी के मकांन क्षतिग्रस्त हो रहें हैं ।और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग काफी परेशान हो रहे हैं ।
ताजा मामला सामने आया है- जबलपुर जिले के पाटन विधान सभा क्षेत्र 95 के मझौली जनपद पंचायत कार्यालय के ग्राम पंचायत पौड़ी पौड़ा का हैं । मंगलवार की शाम से हो रही लगातार बारिस से ग्राम पंचायत पौड़ा में अधिक मात्रा में बारिस के कारण कई घरो में बारिस का पानी जा पहुंचा है जिसके कारण गाव के लोग रात्रि में न तो सो पाये न ही चैन से बैठ पाये । बारिस के पानी की निकासी न होने के कारण लोगों के घरो में पानी जा पहुंचा । सुबह-सुबह गाव में मचा हड़कंप-अधिक पानी के भराव से जहा मिट्टी की दीवारें फूल गई वही मलगा दरवाजे सुबह गिरने लगें ।
ग्रामीणो ने मीडिया को बताया कि आज सुबह गाव निवासी
सरोज बाई, सुग्रीव कुमार पिता प्रहलाद काछी, रंजीत पिता रामशरूप बर्मन, रामनारायण काछी, बबला साहू, मनोज पिता खिलाड़ी काछी,नन्हे बसोर के घरो में पानी घुटनों तक जा पहुंचा है । जिससे सभी लोग परेशान हो रहे हैं ।
बारिस का पानी घरो- ग्राम पंचायतों में घरों में भरें पानी व मकान क्षतिग्रस्त होने पर जब स्थानीय अधिकारियो से फोन पर सम्पर्क किया गया तो उन्होनें फोन नहीं उठाया ।
एक सप्ताह पहले अधिकारियो के हो गये स्थांतरण- जबलपुर जिले में पदस्थ तीन वर्षों से अधिक समय वाले राजस्व विभाग तसीलदार व एस डी एम के हो गए स्थांतरण । अभी नहीं हुई किसी की पदस्थापन । लोग लगाते रहे अधिकारियो को फोन ।
जिला प्रशासन ने पहले ही जारी कर दिये थे बारिस के पानी व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश ।



