मध्य प्रदेश

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ब्रजेश जाटव को मिला प्रशस्ति पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा तहसील के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ब्रजेश कुमार जाटव को सीएम हेल्पलाईन 181 में माह जून 2023 में कुल प्राप्त 59 शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करते हुए 100% वेटेज स्कोर प्राप्त करते हुए ग्रेड A में स्थान प्राप्त किया हैं जिससे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग गौरवान्वित हुआ हैं। अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किए गए अथक परिश्रम के लिए तथा शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने में सराहनीय योगदान फलस्वरूप ब्रजेश कुमार जाटव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबसे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ब्रजेश कुमार जाटव ने पदभार लिया तबसे सहकारिता विभाग की जांच करके गरीबों के हक का राशन दिलवाने का काम किया जा रहा हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त हैं। लगातार सहकारिता विभाग की उचित मूल्य दुकान में हो रहे भ्रष्टाचार के निराकरण मामले में ही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ब्रजेश कुमार जाटव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button