लोक अदालत में निपटे कई प्रकरण
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व अपर सत्र न्यायाधीश राजकुमार वर्मा के करकमलों से शनिवार को समाधान आपके द्वार योजना अंतर्गत नेशनल लोक अदालत संपन्न हुई ।
लोक अदालत का उद्घाटन तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व अपर सत्र न्यायाधीश राजकुमार वर्मा, अपर सत्र न्यायाधीश विवेक शिवहरे, प्रथम श्रेणी न्यायाधीश असलम देहलवी, अभिभाषकगण बद्रीविशाल गुप्ता, पीड़ी नेमा, हेमराज राठौर द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित करके किया गया । इस अवसर पर अन्य अधिवक्ताओं सहित न्यायालीन कर्मचारियों सहित पक्षकार भी मौजूद थे ।
नेशनल लोक अदालत में खंडपीठों में आपसी समझौते के अंतर्गत विभिन्न सिविल एवं अपराधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह समझौते के द्वारा कराया गया । इसके अतिरिक्त राजस्व न्यायालय में भी लंबित प्रकरणों का निराकरण हुआ है ।
लोक अदालत में आज विद्युत विभाग से संबंधित एवं बरसों से लंबित राजस्व के दीवानी प्रकरण तथा मोटर यान अधिनियम , आबकारी अधिनियम और चेक बाउंस सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण हुआ है।
आज की लोक अदालत में पिछले 3 दिन से लगातार अत्यधिक वर्षा होने के कारण क्षेत्र के मार्गों के बंद होने से ग्रामीण अंचल से पक्षकार नहीं पहुंच सके । आज भी लगातार तेज बारिश होती रही जिसके कारण लोक अदालत में भी अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला ।
लगातार तेज वर्षा के कारण पक्षकारों की उपस्थिति नगण्य रही । शहरी क्षेत्र के ही कुछ पक्षकार लोक अदालत में पहुंचे थे । जिनमें से कुछ का आपसी समझौते के तहत दीवानी, फौजदारी एवं विद्युत विभाग प्रकरणों में तथा चेक बाउंस के प्रकरण का निराकरण के लिए रखे गए थे।



