मध्य प्रदेशव्यापार

बरौदा पंचायत में साप्ताहिक हॉट बाजार का शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरौदा में गुरुवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, ग्राम पंचायत बरौदा सरपंच रतिराम कोल द्वारा मां सरस्वती के तेल्यचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्या अर्पण कर गुरूवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ किया । जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने कहा कि सामान्य दुकानों में सामग्री महंगी मिलती है और ताजा मिलना थोड़ा मुश्किल होता है । लेकिन इस छोटे से बाजार में छोटे-छोटे दुकानदारों के माध्यम से सभी तरह का समान सस्ते दर पर उपलब्ध होगा । सरपंच अटल ब्यौहार ने कहा कि ग्राम पंचायत बरौदा में गुरुवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार के माध्यम से कई लोगों को रोजगार मिलेगा जिससे किसनो की सब्जी आदि बेचने में सहूलियत होगी । बाजार लगे के साथ ही तमाम लोग जरूरी सामान की खरीदारी करने पहुंचेंगे । अटल ब्यौहार ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को घरेलू समान समेत कई अन्य चीजों की खरीदारी करने में सुविधा मिलेगी । बरौदा सरपंच रतिराम कोल ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के आसपास ग्रामों से लगे ग्राम वासियों को घरेलू सामग्री लेने के लिए दूरी तय नहीं करने पड़ेगी । इस पंचायत में ही घरेलू समान समेत कई अन्य चीजें बाजार से आसानी से खरीद सकते हैं । इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सरपंच अटल ब्यौहार, बरौदा सरपंच रतिराम कोल, पचपेड़ी सरपंच शिवचरण पटेल, कुलदीप तिवारी, विराट पांडे, विवेक रिंकू मिश्रा, आदित्य ब्यौहार, रजनीश गर्ग, रोजगार सहायक सचिव प्रकाश सेन, आशु गर्ग, संजू गर्ग, दिनेश पटेल, भागचंद पटेल, कंन्छेदी पटेल, रामकुमार पटेल आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button