मध्य प्रदेश

मृत्युभोज जैसी कुरीतियों पर रोक लगाना होगा और युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनना होगा, श्रद्धांजलि सभा हुई संपन्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । ग्राम मढ़ी जमुनिया में अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा देवरी इकाई के द्वारा नन्हे घर वालों के यहां दिवंगत स्वर्गीय महेश लोधी की आत्मा की शांति के लिए पुष्पांजलि, शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें लोधी समाज के सभी वरिष्ठ जन शामिल हुए, चंद्रभान सिंह पुत्र अमन सिंह लोधी दोनों को पगड़ी बांधकर रस्म पूरी की, वहीं हरिश्चन्द्र लोधी गुड्डू अमोदा ने मृत्युभोज जैसी कुरीतियों पर रोक लगाना होगा और युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनना होगा यह संदेश देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की डॉ रामस्वरूप सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा वह साधन है कि बच्चे और समाज सब कुछ प्राप्त कर सकतीं हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्रसिंह लोधी गुड्डू अमोंदा, लोधी छत्रिय जिला शहर सागर के अध्यक्ष डॉक्टर रामस्वरूप राजपूत, नन्हेभाई लोधी महका, राजधर लोधी महका, प्रीतमसिंह लोधी कोलवारे गौरझामर, मेहरबान सिंह जी लोधी गौरझामर, वीरेंद्र सिंह लोधी जनपद सदस्य सेमरा खेड़ी, डॉ वीरेंद्र सिंह लोधी गौरझामर, प्रवीण लोधी जी खिरिया, शालीन सिंह अरविंद सिंह लोधी सिलारी युवा जिला अध्यक्ष सागर अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा, अधिवक्ता रामराज सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी पटना संभागीय युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा, अमरीश सिंह लोधी मढ़ी, नेतराज सिंह लोधी महका , मोहन राव झमारा, संदीप सिंह लोधी जनपद सदस्य, बीरबल सिंह लोधी, वहीं मंच संचालन एंड. जगमोहन सिंह लोधी शाहपुर ने किया।

Related Articles

Back to top button