मध्य प्रदेश

तूमडा तिगड्डा से मेहरागांव जाने वाली सडक पर जानलेवा गढ्ढे

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । साईखेडा स्टेट हाईवे के नजदीक तूमडा तिगड्डा से मेहरागांव, सिरसिरी, मुआर जाने वाले प्रधानमंत्री सडक पर जानलेवा गढ्ढे है जिससे साईखेडा आने जाने वाले, मोटरसाइकिल वाहन, स्कूल बस, राहगीर बेजा परेशान है ।मुसीबत जब बनती जब कभी प्रसव पीडित महिला एंबुलेंस या निजी वाहन से उपचार हेतु अस्पताल लाते तो हिचकोले लगने महिला कहारती है उसकी पीडा बढ जाती है जिससे प्रसव के समय परेशानी होती है। क्षेत्रीय जनो द्वारा सांसद, विधायक, मंत्रियों से बार बार आग्रह कर चुके फिर भी अनसुनी की जाती है । मेहरागांव समरस ग्राम पंचायत की सरपंच माया विश्वकर्मा ने भी अधिकारियों को ग्रामपंचायत का प्रस्ताव भेज चुकी है । ज्ञात को संसारखेडा रेत खदान से भारी वाहनो रेत भरे डंपरों की आवाजी से सडक यह दुर्दशा बना है । न ही प्रशासन न रेत कंपनी द्वारा पेचवर्क नहीं किया जाता है । सडक खराब होने स्कूल आने जाने वाले बच्चे समय स्कूल नहीं पहुंच पाते । यही हाल साईखेडा एमपीआरडीसी स्टेट हाईव पर जगह जगह बडे बडे गढ्ढे हो गये है जिससे स्कूल आनेजाने छात्राऐ, वाहन चालक और आमजन खासे परेशान है ।मीडिया सोशल मीडिया की खबर के बाद मुरम गिट्टी डालकर इतिश्री कर दी जाती फिर स्थिति जस की तस बनी रहती है । न ही कंपनी, पीडीडब्लूडी विभाग और न स्थानीय प्रशासन गढ्ढो पर ध्यान दे रहा है । रक्षाबंधन के समय वाहनो की आवाजाही भी बढ जायेगी जहां मोटरसाइकिल महिला यात्री सवार होगी अनजाने मै गढ्ढो पर आने जाने दुघर्टना हो सकती है। आगामी बिधानसभा चुनाव मै सडक जनप्रतिनिधियों को गले फांस बन सकता है ।जनापेक्षा शासन प्रशासन खस्ताहाल सडक पर पेचवर्क कराये या सीसी रोड बनाऐ जिससे आजादी कै 75 साल ग्रामीणों को सडक सुबिधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button