मध्य प्रदेश

तेंदौनी नदी में नहाने गये तीन बच्चे डूबे, एक मिली लाश, दो तलाश जारी

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । शुक्रवार को रायसेन जिले उदयपुरा तहसील के छातेर ग्राम की तेंदौनी नदी में नहाने गये तीन बच्चे डूबे। जिसमे एक बच्चे की मिली लाश दो की रेक्स्यू किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुरा के कोलीपुरा निवासी तीन बच्चे रिश्तेदारी में ग्राम छातेर गए थे। शुक्रवार की दोपहर उजैर खान पिता रशीद खान (बैट्री वाले) उम्र लगभग 13 साल, आसिफ खान पिता पीर अली खान (मजदूर) उम्र लगभग 18 साल, तालिब खान पिता राशिद भाई (कपड़े वाले) उम्र लगभग 15 साल तीनो बच्चे तेंदौनी नदी में नहाने चले गए।
एक बच्चा तेंदौनी नदी में डूबने लगा तो दूसरा बच्चा बचाने के लिए कूदा तो वह भी डूबने लगा और फिर तीसरा बच्चा भी उन्हें बचाने कूद गया। डूबते की चीख पुकार और आवाज सुनकर मछली मारने बैठे लोगो ने तालिब खान को डूबते हुए बचा लिया जिसकी सांसे चल रही थी तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुरा भेजा गया जहा उसकी मौत हो गई। प्रशासन को खबर मिलने पर उदयपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF और होमगार्ड की टीम रशीद खान, आसिफ खान दोनों बच्चो की तलाश में रेक्स्यु में जुटी हुई है। प्रशासन और पुलिस की टीम मोके पर मौजूद है।

Related Articles

Back to top button