मध्य प्रदेश

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया सहकारिता विस्तारक अधिकारी को किया सम्मानित

विभागीय कार्यों में सराहनीय कार्य करने के लिए मिला है यह सम्मान
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । जबलपुर जिले में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में विभागीय कार्यों में सराहनीय कार्य करने के लिए सहकारिता विस्तार अधिकारी योगेश दुबे को भी प्रमाण पत्र देकर नगरीय प्रशासन मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर सौरभ सुमन, एसपी तुषार कांत विद्यार्थी उपस्थित रहे। योगेश दुबे की इस सफलता पर उनके विभागीय वरिष्ठ एवं समकक्ष अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की । ज्ञात हो कि योगेश दुबे वर्तमान में मझौली एवं सिहोरा में सहकारिता विस्तारक अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं एवं सहकारी विपणन समिति संस्था मझौली के प्रशासक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे।

Related Articles

Back to top button