अमर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई
विशाल वाहन रेली निकाली हजारों लोग हुए शामिल
बम्होरी । बुधवार को अमर शहीद वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम कुंडाली से डीजे की धुन पर विशाल बाइक रैली निकाली गई। जिसमें कुंडाली, बम्होरी, मनकवाड़ा, प्रतापगढ़, पहारिया, भेंसरा, सीतापार,सहित आसपास ग्रामो तथा क्षेत्र के सैकड़ो युवको ने गर्म जोशी से बाइक लेकर रैली में सम्मिलित हुए रैली ग्राम कुंडाली से प्रारंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्गो से होकर कस्वा बम्होरी पहुंची जहां लोधीअवन्ति बाई तिराहा,मेघनगर बस स्टेण्ड, दिल्हारी चौराहा मैन मार्केट बम्होरी से होकर कस्वा बम्होरी स्थित रानी अवन्ति बाई लोधी तिराहा पहुंची जहाँ अमर शहीद वीरांगना रानी अवन्ति बाई के चित्र पर जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की,कार्यक्रम में भोपाल से आये प्रदेश महामंत्री दीपक नरवरिया ने वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डाला बही कार्यक्रम में धीरज पटेल, पंकज शर्मा, अकरम हाफिज, शैलेन्द्र आचार्य ने भी वीरांगना के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया, विशाल बाइक रैली का समाजसेवियों द्वारा जगह जगह जलपान एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बही रैली में क्षेत्र के सभी समुदाय के युवाओ द्वारा त्याग और समर्पण की देवी वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी,अमर रहे के जयघोष लगाते चल रहे थे।रैली में वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी सहित वीरांगनाओ की सजाई झांकी आकर्षक का केंद्र रही।अंत मे भारत माता की आरती के सांथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम में बड़ी सांख्य में जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं नवयुक सम्मिलित हुए।



