मध्य प्रदेश

परंपरागत रूप से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस स्कूलों के साथ मदरसे के बच्चों ने रैली निकाल कर मनाई खुशियां

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्वतंत्रता दिवस नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां स्कूली छात्र छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में हाथों में तिरंगा लेकर रैलियां निकाली वही मदरसे के बच्चे सफेद ड्रेस पर तिरंगी पट्टियां लगाकर हाथों में झंडा लेकर निकले और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
‌ आपको बता दें कि मुख्य कार्यक्रम गांधी बाजार विजय स्तंभ पर आयोजित हुआ जहां जनपद अध्यक्ष रुचि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। नगर पालिका कार्यालय पर अध्यक्ष संदीप लोधी ने ध्वज फहराया, कृषि उपज मंडी एवं तहसील कार्यालय में एसडीएम सौरभ मिश्रा, थाना भवन पर टीआई संतोष सिंह, एमएलबी गर्ल्स स्कूल में प्रचार आरजी कुर्मी, उत्कृष्ट स्कूल में प्राचार्य एमएल बघेले, वन विभाग कार्यालय में रेंजर अरविंद अहिरवार, सिविल अस्पताल में सीबीएमओ अनिल कुमार, महर्षि कान्वेंट में संचालक सरस जैन, महिला बाल विकास कार्यालय में परियोजना अधिकारी रामकुमार सोनी, बीजेपी कार्यालय पर अध्यक्ष कमल सिंह साहू, कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष संदीप लोधी, मदरसा मदीनतुल उलूम मैं हाफिज मो. अकबर, एकता कान्वेंट स्कूल में प्राचार्य रिजवान खान, नवरंगपुर स्कूल में संचालक अमर सिंह शाक्य, सहित सभी शासकीय कार्यालयों पर प्रातः 7:30 बजे संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण उपरांत पौधारोपण भी किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महर्षि कान्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शासकीय भवनों पर आकर्षक सजावट की गई थी। लोगों ने अपने मकान पर भी तिरंगे लगाएं और तिरंगे गुब्बारों से सजावटें की।
अच्छा कार्य करने पर तहसील कार्यालय से मो. रईस, जावेद खां, छात्रावास अधीक्षक परसराम अहिरवार सहित अन्य कर्मचारी सम्मानित किए गए।
दोपहर बाद भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गई जिसमें क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button