धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वाति सचिन अग्रवाल द्वारा बड़े ही धूम धाम से ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों व सेनानिर्वृत्त व आध्यात्मिक क्षेत्र के पंडितों एबं पत्रकार कमलेश अवधिया का शाल श्रीफल देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष छत्रपाल सिंह बुटयावत जिला पंचायत सदस्य रिचा डब्बू स्थापक, कीरत सिंह पटेल, कमल सोनी, लखन पटेल, कार्यक्रम के अध्यक्ष रामसेवक पटेल पार्षद ओमप्रकाश पटेल, पूजा रामसुंदर महंत, स्वर्णा अग्रवाल, सविता धर्मेंद्र पटेल, प्रीती राजेश सोनी, विनीता मानसिंह मिर्धा, पार्षद ज्योति गजेंद्र चौकसे, पार्षद राजेश राय, पार्षद आरती राजेंद्र अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि यशवंत पटेल, शिवदास चौधरी नगर के वरिष्ठजन भगतदास महंत, डॉ बीएल चौहान, गौरी शंकर खेमरिया, वीरेंद्र सिंह राजपूत, सुनील राय, नरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र तोमर, जयवर्धन भदौरिया, संध्या भदौरिया एवं गणमान्य नागरिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर के शर्मा एवं समस्त नगर परिषद स्टाफ उपस्थित रहा।



