मध्य प्रदेश

कचरा गाड़ी के लिये जनपद सदस्य ने पंचायत को दी 7 लाख की राशि

जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक की अनूठी पहल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत 15 अगस्त को सभी जगह तिरंगा फहराया गया। इसी क्रम में उमरियापान ग्राम पंचायत में भी झंडावंदन किया गया। इस बार उमरियापान से जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक ने जैसे ही इस संबंध में मंच के माध्यम से 7 लाख रूपये कचरा गाड़ी देने की जानकारी दी, वहां का क्षेत्र तालियों से गूंज उठा।
जानकारी देते हुये जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक ने बताया कि उमरियापान बड़ी पंचायत है जिस कारण से यहां पर कचरे फेंकने की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया है जिसमें 15वें वित्त आयोगअंतर्गत वर्ष 2022-23 में अनुमोदित कराकर कचरा गाड़ी क्रय करने की अनुमति प्रदान की गई। इस संबंध में जिला स्तरीय समिति द्वारा भी अनुमति प्रदान कर दी गई है। जारी राशि 7 लाख रूपये पंचायत के खाते में अंतरित कर दी गई है। जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक की इस पहल की नागरिक सराहना कर रहे हंै। इसके पहले भी जनहित में उनके द्वारा कई कार्य किये जा चुके है। मंच के माध्यम से इन्होंने बताया कि आगामी 15 दिवस के अंदर मेरे द्वारा 7 लाख रूपये की राशि और पंचायत को दी जायेगी। उक्त राशि से भी कचरा गाड़ी क्रय की जायेगी जो संपूर्ण पंचायत में घूमकर कचरा एकत्र करेगी जिससे नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो सकेंगा।
भूतपूर्व जनप्रतिनिधि ले सीख
ढीमरखेड़ा तहसील में उमरियापान ऐसा क्षेत्र है जहां से जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष एवं कई बार जनपद सदस्य निर्वाचित होते आये है लेकिन जनहित के कार्यों में उनकी उदासीनता हमेशा रही है। चूंकि उमरियापान ग्राम पंचायत बड़ी है इसलिये यहां के नागरिकों की कई समस्याएं होती है। इस संबंध में पूर्व में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आवाज उठाई गई लेकिन संबंधित जनप्रतिनिधियों द्वारा मात्र खुद का विकास किया गया है। जनहित के मामले में हमेशा चुप रहे है।

Related Articles

Back to top button