मध्य प्रदेश

शिक्षकों की बड़ी लापरवाही एक घंटे तक खाली रही क्लासे देरी से पहुचे शिक्षक

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । शिक्षा सत्र शुरू हुए लगभग अभी 2 माह हो चुके है ओर शिक्षकों की लेट लतिफी बंद नहीं हुई शिक्षकों के लेट आने से बच्चो की पढ़ाई बाधित होती है ओर नतीजा बच्चो के अंक कम आते या तो वे फेल हो जाते है लेकिन शिक्षकों की वेतन हर माह मिल जाती है। हजारों रूपये वेतन लेकर भी आज के शिक्षक अपना फर्ज ईमानदारी से नहीं निभा रहे है। तेंदूखेड़ा से 25 किलोमीटर दूर ग्राम तारादेही के हाइस्कूल मे शिक्षकों के लेट आने से बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ की जा रही है। स्कूल की ग्यारहवी (साइंस ) की कक्षा मे 11 बजकर 20 मिनिट तक एवं कक्षा 10 बी मे 11 बजकर 30 मिनिट तक कोई शिक्षक नहीं थे, दोनों कक्षाओं के बच्चो से पूछा तो उन्होंने बताया की हम लोग साढ़े दस बजे के बिना शिक्षक के बैठे हुए है है अभी एक घंटा हो गया है ओर हमारी कक्षाएं शुरू भी नहीं हुई है। जब हमारी टीम ने देखा तो इस शाला मे 20 अतिथि शिक्षक ओर 3 रेग्युलर शिक्षक है ओर आज साढ़े ग्यारह बजे सिंर्फ सिर्फ 9 शिक्षक ही शाला मे मौजूद थे जो स्कुल मे पड़ा रहे थे। स्कुल मे मिले डीपी धुर्वे ने बताया की ये शिक्षक राम प्रसाद अहिरवार, नंदराम अहिरवार, टीकाराम राय, नरेश अहिरवार, तुलसीराम रजक, सरोज अहिरवार, प्रेम सिंह ठाकुर, साहिब अहिरवार, और डीपी धुर्वे ये जो शिक्षक पढ़ा रहे है ये रोज शाला मे समय से आते है ओर बाकी सब लेट साढ़े ग्यारह बजे आते है आज साढ़े ग्यारह बजे नरेश अहिरवार, संगीता सरेया (उ.मा. शिक्षक) उमाशंकर चौकसे, राघवेंद्र सिंह लोधी, दिव्या मांन्द्रे, उमा लोधी, रोहित जैन, सुरभि नेमा, कुमारी विकासा, शिल्पी जैन, महेन्द्र विश्बकर्मा, दीपा लोधी ये लोग आज शाला मे साढ़े ग्यारह बजे आये थे, क्योंकि ये सारे शिक्षक तेंदूखेड़ा से आते है ओर वे भोपाल जाने वाली बस से आते है ओर यह बस तारादेही साढ़े ग्यारह बजे आती है। ओर जो लोग आज शाला मे 11 बजकर 50 मिनिट तक शाला मे नहीं पहुँचे वे है एमएल मरावी (प्राचार्य ), झब्बूलाल सेन, सुदामा ठाकुर, महेश अहिरवार, ये लोग शाला मे नहीं पहुचे थे। लगभग आधे से अधिक शिक्षक रोज लेट आ रहे है ओर इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जाती क्योंकि जिला एवं ब्लाक स्तर ओर बैठे अधिकारियो को बच्चो के भविष्य की चिंता नहीं है इसलिए वे शालाओ मे निरीक्षण नहीं करते ओर ना ही किसी की वेतन काटे जाने की कार्यवाही करते है। स्कुल प्राचार्य एमएल मरावी ने बताया की आज स्कुल के कार्य आ जाने के कारण तेंदूखेड़ा मे ही ब्यस्त था इसलिय समय पर नहीं आ पाया हूं।
ब्लाक शिक्षा अधिकारी डोगरे ने बताया की अगर शिक्षक लेट पहुंच रहे है तो मे कार्यवाही करता हूं, शिक्षकों को शाला मे 10 बजे तक पहुंच जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button