मध्य प्रदेश

स्नेह यात्रा में आत्मीयता से मिट रहे हैं असमानता के भाव विकासखंड बटियागढ़ में प्रारंभ हुई स्नेह यात्रा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, गायत्री परिवार, श्री रामचंद्र मिशन, पतंजलि योग संस्थान एवं योग आयोग के सहयोग निकली जा रही है स्नेह यात्रा पूज्य साध्वी विभानंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में आज स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत हारट में किया गया।
यात्रा हारट, बरोदाकला, फतेहपुर, बरीकनोरा, जांगूपुरा, सादपुर, आंजनी, घुराटा, फुटेराकला, होती हुई रात्रि विश्राम हेतु बटियागढ़ पहुंची राज्य शासन द्वारा पूज्य साधु संतों के सानिध्य में सामाजिक समरसता का प्रयास, जातिगत व्यवस्था को समाप्त कर सामाजिक जीवन में एकात्म भाव का प्रतिपादन करने साधु संतों के प्रेरक मार्गदर्शन में सकारात्मक और सार्थक वातावरण निर्माण करने, समाज के समस्त वर्गों को भेदभाव से ऊपर उठकर परिवार भाव के रूप में जोड़ने का प्रयास पूज्य संतो द्वारा किया जा रहा है।पूज्य साध्वी विभानंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में आज स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत हारट में किया गया। माताएं बहनें कलश लेकर स्वागत को पहुंची। पूज्य साध्वी जी द्वारा अपने प्रवचन में सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं असमान व्यवहार के कारण समाज का एक बड़ा वर्ग समाज की मुख्यधारा से अलग होता दिखाई दे रहा है, इन्हीं लोगों से स्नेह मिलन एवं संवाद के लिए का संकल्प लिया गया है.भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण द्वारा सामाजिक समरसता का आदर्श हमारे सामने रखा। महर्षि दयानंद सरस्वती,संत शिरोमणी रविदास, मदनमोहन मालवीय, ज्योतिबाफुले, बाबा साहब अम्बेडकर सहित मेरे ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव प्रज्ञा पीठाधीश्वर स्वामी प्रज्ञानंद गिरी जी महाराज द्वारा भी सामाजिक समरसता का कार्य किया गया है।
आइए हम सब अपने ऊंच नीच का भेद भुलाकर एक परिवार भाव से अपने देश को एकता के सूत्र में बांधे। स्नेह यात्रा में गायत्री शक्तिपीठ परिवार से राजेन्द नामदेव,आईपी चौरसिया साथ ही नवांकुर संस्था प्रीतम सिंह लोधी, रानू साहू, गोंविद पटेल, खलील खान, शुगम मिश्रा परामर्शदाता रवि तिवारी, राजेश चौरसिया, राजेश तिवारी, नारायण प्रसाद बसंल और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव, ब्लॉक समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय, एपीओ चौबे साथ ही प्रस्फुटन समितियों के सदस्य सहित ग्राम वासियों की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button