क्राइम

मादा चीतल एवं दो शावकों के शिकारियों को पकड़वाने पर इनाम घोषित

वन परिक्षेत्र सिहोरा ने की आम सूचना जारी-
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । वन परिक्षेत्र में मादा चीतल एवं दो शावकों की शिकार कर उनकीं हत्या कर दी गई थी । इस घटना को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने अपराध पंजीकृत करते हुए 3868/18 दिनांक 24 अगस्त 2023 को कायम किया गया था । जिसकी जाँच पड़ताल जारी है ।
विभाग ने सर्व साधारण को सूचित कर कहा कि 24 अगस्त को कुर्रे के नजदीक राजस्व क्षेत्र में चीतल शावकों एवं मादा का शिकार कर क्षत विक्षित स्थिति में छोड़ कर अपराधी भाग गये थे । इस संबंध में प्रथम सूचना देने वाले को नगद राशि 2000/ रुपये दिया जायेगा । सूचना देने वाले का नाम व मोबाइल नंबर गुप्त रखा जायेगा । सूचना में साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य हैं । वन परिक्षेत्र अधिकारी केशासकीय मोबाइल नंबर 9424792671 पर सूचना दे सकते है।

Related Articles

Back to top button