अघोषित बिजली कटौती के विरोध पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने प्रदर्शन
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़, हर्रई । जबेरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने तेजगढ़ विधुत वितरण द्वारा ग्रामीण एरिया की पिछले 2 दिनों से बिजली कटौती हो रही है इसके विरोध में शनिवार को ज्ञापन सौपा पूर्व विधायक ने बताया कि पिछले 2 दिनों से बिजली विभाग द्वारा रात दिन बिजली काटी जा रही इस भीषण गर्मी में बच्चे बड़े सब परेशान आम जन द्वारा रात दिन मुझे फोन लगा रहे है पूरे तेजगढ़ जेई केंद्र में कई ग्रामो में ट्रांसफार्मर जले पड़े है बदले नही जा रहे है अगर आज के बाद बिजली कटौती एव जले पड़े ट्रांसफार्मर जल्द नही बदले गए तो विशाल आंदोलन करेंगे, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोड सेटिंग का कार्य चल रहा इसलिये हम लोगो को बिना जानकारी दिए बिना ही बिजली बंद कर दी जाती क्योंकि सहरी एरिया में बिजली की कमी होने के कारण ग्रामीण अंचलों की बिजली बंद की जाती ज्ञापन के द्वारान पूर्व विधायक प्रताप सिंह, कैलाश जैन उपस्थित हीरासिंह मंडल अध्यक्ष, धनकुमार विश्वकर्मा मंडलम अध्यक्ष, लोकपाल सिंह लकी जनपद सदस्य, कैलास सेठ, कोमल सिंह, अल्तमश खान, दशरथ पदरो प्रताप राव मराठा, अंकित जैन, सुनील शाह, आरिफ, सुरेंद्र विश्वकर्मा, मोहन सिंह, पंचम सिंह, दुर्जन सिंह, उद्देत अहिरवार, महेश अहिरवाल सहित हर्रई तेजगढ़, गंज, पतलोनी, हिनोती, करौंदी, पड़रिया, माड़नखेड़ा, कंसा, समदई, रारियो, सिमरया, पिपरिया, सुनवाही, सहित तेजगढ़ विधुत वितरण केंद्र अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों की उपस्थिति रही।



