नवयुवको द्वारा नगर परिषद उमरियापान बनाने चल रहा हस्ताक्षर अभियान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उमरियापान के नवयुवकों के द्वारा एक विशेष पहल चलाकर ग्रामीणो को जागरुक किया जा रहा हैं। नवयुवकों की इस पहल की ग्राम में जमकर चर्चा गर्म हैं। बहरहाल हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा हैं जिसमें ग्रामीणो का जमकर सहयोग मिल रहा हैं। इसी तारतम्य में ऐसे क्षेत्र जो ग्राम से शहरी क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है उसी में उमरियापान का नाम बेशुमार है।
*शहरों जैसे मिलेंगी सुविधाएं* उमरियापान के नगर परिषद के अस्तित्व में आने से नगर परिषद क्षेत्र के लोंगो को पक्की सड़क, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, फायर ब्रिगेड वाहन पार्क, ड्रेनेज सिस्टम जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी। प्रापर्टी के सर्किल रेट में वृद्धि होगी, जिससे ऋण लेने की क्रेडिट लिमिट बढ़ेगी। जनसंख्या के आधार पर केंद्र से मिलने वाली अनुदान राशि में वृद्धि होगी। शहरी आजीविका मिशन योजना लागू हो पाएगी। नगर परिषद बनने से लोग शुद्ध पेयजल, हाई मास्ट स्ट्रीट लाईट, सड़क व नालियों के समुचित व्यवस्था और बेहतर सफाई व्यवस्था, सुव्यवस्थित बस स्टैंड सहित शहर जैसे वातावरण में रहने की अन्य सुविधाएं मिलेगी। अभी ये सभी सुविधाओं से क्षेत्र के लोग वंचित है।



