मध्य प्रदेश

घर में अचानक लगी आग से घर गृहस्थी का लगभग दो लाख रुपये का सामान खाक

पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने, तहसील कार्यालय रायसेन में आवेदन देकर लगाई राहत राशि दिलाने की गुहार
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शहर के राहुलनगर वार्ड 14 पीएचईडी के समीप कल दोपहर कमला रैकवार पत्नी स्व.शिब्बू पहलवान रैकवार के घर में अचानक आग की लपटें और धुँआ उठता दिखाई दिया।आसपास के पड़ोसियों ने घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान घर मालकिन कमला रैकवार अपनी बुआ सास के घर गईं थी। उनका लड़का घर के अंदर तीसरे कमरे में गहरी नींद में सो रहा था।शुभम सेन सहित अन्य पड़ोसियों ने नपा के फायर ब्रिगेड स्टेशन को भी जब घर में लगी बेकाबू आग की सूचना दी। थोड़ी देर बाद नपा की दमकल और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। धूं -धूं कर जल रहा घर के सामान को बचाने की कोशिश की। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थीं। पीड़ित गरीब रैकवार परिवार के ऊपर फिलहाल मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। किंतु घर में लगी आग से घर गृहस्थी सहित एक कमर्शियल गैस सिलेंडर समेत अनाज, जेवर कपड़े, ओढ़ने बिछाने के कपड़े आग में जलकर स्वाहा हो गया है।

Related Articles

Back to top button