साहू समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
सिलवानी। रविवार को साहू समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भावना साहू का प्रथम नगर आगमन पर सीताराम साहू मेडिकल साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं सिलवानी नगर अध्यक्ष श्याम साहू के गृह निवास पर समस्त समाज बंधुओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्राम साईखेड़ा पहुंचकर तहसील अध्यक्ष गोविंद साहू, नगर अध्यक्ष दीपक साहू एवं समस्त समाज के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात सिलवानी विधायक कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के गृह निवास केवट पिपरिया में पहुंचकर विधायक के मझले भैया रुद्रपाल सिंह को श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान श्याम साहू, मोहन साहू, नवल साहू, रघुवीर प्रसाद साहू, राजकुमार साहू, राजू साहू, हरी सेवक साहू, जगदीश प्रसाद साहू आदि मौजूद रहे। श्रद्धांजलि के पश्चात सिलवानी नगर में प्रत्येक रविवार को होने वाली आरती में सम्मिलित होकर सभी समाज बंधुओ से परिचय हुआ और मां कर्मा देवी की पूजा आरती कर धर्म लाभ लिया।



