मध्य प्रदेश
अंशुमान बने ब्राह्मण युवा महासभा के अध्यक्ष
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के त्रिवेणी मंदिर पर ब्राह्मण युवा महासभा कि बैठक आयोजित की गई जिसमें युवा अध्यक्ष कि नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव रखा गया। ब्राह्मण युवा महासभा के संरक्षक पवन दुबे, आनंद शर्मा, पंकज तिवारी एवं उपस्थित सभी युवाओं कि सहमति से अंशुमान शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
इस अवसर पर अमित शर्मा, आर्दश शर्मा, गौरव तिवारी, एकांश दुबे, राहुल व्यास, युवराज श्रीधर, अमन शुक्ला , अक्षय पाठक, अंकुर दाँतरे, मिंकू दुबे, श्रीकांत शर्मा, अंकित दुबे , संकेत शर्मा, आकाश दुबे, रोहित कारोलिया,अंश दुबे, ऋतिक दुबे, सत्यम शर्मा, भोला शर्मा, विकास कौशिक, कुलदीप चतुर्वेदी आदि उपस्थित सभी ने फूल मालाएं पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया।



