रामेश्वरम के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के यात्रियों का स्वागत कर किया रवाना
सिलवानी | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नगर से शनिवार को 16 यात्री रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों का सम्मान कर उन्हें तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। नगर के सभी तीर्थयात्री रामेश्वरम की यात्रा कर 6 दिवस में लौटेंगे। दरअसल मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नगर से 16 यात्रियों का चयन हुआ था। श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना करने के लिए विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू आदि नगर परिषद में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पहुंचे। तीर्थ यात्रा पर जा रहे यात्रियों का जनप्रतिनिधियों ने सम्मान किया।
रामेश्वरम धाम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा जत्थे में राजेंद्र कुमार सोनी, संगीता सोनी, रघुवीर प्रसाद साहू, हरिबाई, रतनसिंह कुशवाहा, प्रकाशचन्द सेन, रामनारायण शर्मा, रामगोपाल सेन, परशराम साहू, दयाराम कुशवाहा, बाबूलाल सेन, नन्हेलाल, कुजीलाल सेन आदि प्रमुख है।



