ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल के द्वारा विश्व ओजोन दिवस पर पौधरोपण किया गया
सिलवानी। 16 सितंबर विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल सिलवानी के प्री प्राइमरी बच्चों, कक्षा 9th के बच्चों और स्कूल स्टाफ के द्वारा स्कूल के नजदीक लालघाटी के वन में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल गजेन्द्र रघुवंशी के द्वारा सभी बच्चों को वृक्षारोपण और वनों का महत्व बताते हुए ओजोन परत के संरक्षण के बारे में बताया। ओजोन परत सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों को रोकने में मदद करती है। अल्ट्रावायलेट किरणों के सीधे संपर्क में आने से स्किन कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा रहता है। मोतियाबिंद और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, ओजोन परत के संरक्षण के लिए प्रदूषण पर नियंत्रण करना होगा इसके साथ ही सभी से अपील की कि पृथ्वी की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रदूषण मुक्त पृथ्वी बनाने का संकल्प करना होगा, प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास पौधरोपण करें और वृक्षों की रक्षा भी करें।



