धार्मिकमध्य प्रदेश

गौरीशंकर के ललना, एक दन्त की पंडालों सहित घर घर हुई स्थापना, गणेश उत्सव की मची धूम 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर घर घर  गांव गांव में स्थापित की गई श्री गणेश की प्रतिमा । प्रथम पूज्य रीधि सिध्दी के दाता भगवान गणेश के 10 दिवसीय महा पर्व को लेकर चारो तरफ श्री गणेश की पूजा अर्चना के साथ धूम मची हुई हैं । सनातन धर्म में प्रथम स्थान भगवान गणेश की आराधना मात्र से ही मनुष्य के सारे काम पूर्ण हो जातें हैं ।वही देवताओं में श्रेष्ठ स्थान भगवान् श्री गणेश को प्राप्त है । इस लिये पूरे विश्व में श्री गणेश चतुर्थी को श्री भगवान् गणेश की प्रतिमा स्थापित कर उनकीं रोजाना सुबह शाम आरती के साथ आराधना सभी भक्तों के द्वारा की जाती हैं ।
दस दिवसीय श्री गणेश महोत्सव पर्व जगह जगह पंडालों में विराजमान भव्य रूप में श्री गणेश की अनेकों प्रतिमाए मन को प्रभावित करने वाली स्थापित की गई हैं । वही श्री गणेश महोत्सव पर्व को जिला प्रशासन ने सभी समिति के सदस्यों की बैठक लेकर श्री गणेश महा उत्सव शान्ति सद्भावना रूप से मनाने के लिए सभी को अवगत कराया गया था । साथ ही यह पर्व भक्ति आराधना का पर्व हैं जो उत्सव पूर्वक मनाया जा रहा ।

Related Articles

Back to top button