Aaj ka Panchang आज का पंचांग सोमवार, 25 सितम्बर 2023
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
༺⚜❝ जय श्री हरि ❞⚜༻
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏽 25 सितंबर 2023 : को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि सोमवार सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। 25 सितंबर को दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही रविवार दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। वहीं 25 सितंबर को पद्मा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य श्री गोपी राम से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि : आज आपके लिए कई सकारात्मक अवसर ला सकता है। पूरा दिन अद्भुत अनुभव और जोश से भरा रहेगा। अधिकारी अपने कार्यों में संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज दिन बेहद खास साबित हो सकता है। शारीरिक रूप से थकान और मानसिक चिंता बनी रहेंगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। मित्र मंडली के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा।
👉🏽 उपाय– आज चीडियों को दाना खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा ।
🐂 वृष राशि : वालों आज आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। मार्केटिंग, सेल्स से जुड़ें लोगों को बेहतर लाभ कमाने में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सभी कम समय पर पूरे होंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी।
👉🏽 उपाय– आज चीडियों को दाना खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा ।
👩❤️👨 मिथुन राशि : वाले आज मिलाजुला रहेगा। आर्थिक चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोध उत्पन्न हो सकता है। नौकरी व्यापार में सहकर्मियों व भागीदारों से बहस वह मनमुटाव हो सकता है संयम से काम लें। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। व्यक्तिगत संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों का परीक्षाओं का परिणाम सकारात्मक आने की संभावना है।
👉🏽 उपाय– कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं।
🦀 कर्क राशि : वाले के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक है।आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर लाभ देने वाला सिद्ध होगा पूर्व में अटकी योजनाएं सुचारू रूप से चलेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर बनेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट लॉटरी से लाभ के योग है। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
👉🏽 उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी ।
🦁 सिंह राशि : वाले आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बाद विवाद की स्थिति बन सकती है क्रोध पर नियंत्रण रखें l व्यापारी वर्ग को कोई बड़ी डील हासिल करने में सफलता प्राप्त होगी। मेडिकल फील्ड, फार्मेसी से जुड़ें लोगों के लिए सफलता के योग है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। आज मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।
👉🏽 उपाय – आज मंदिर में सुबह-शाम घी के दीपक जलाएं, आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
👰🏻♀ कन्या राशि : वालों आज आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन पहले से ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
👉🏽 उपाय– आज मंदिर में जाएं, सभी मनोकामना पूर्ण होगी ।
⚖️ तुला राशि : आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आज का अधिकतम समय मौज मस्ती वह अपने मनपसंद काम करने में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी सूझबूझ से सभी काम समय पर पूरे होंगे वरिष्ठ अधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा।मानसिक तनाव कम होंगे स्वास्थ्य लाभ होगा। आज खासकर स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
👉🏽 उपाय– आज गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं ।
🦂 वृश्चिक राशि : आज बेहतर रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारिक वर्ग आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। भाई बहनों के साथ बेवजह विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।
👉🏽 उपाय आज किसी छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें,सभी समस्याओं का हल होगा ।
🏹 धनु राशि : आज सामान्य से बेहतर रह सकता है। जहाँ आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है वही, मानसिक अशांति का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलेंगे। फिजूल खर्चों पर पैसा बर्बाद कर सकते हैं, उससे बचने की कोशिश करें। व्यापार में फायदे के लिए उच्च अधिकारियों की सलाह लें। छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहेगा। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी का अवसर मिल सकता है।
👉🏽 उपाय– आज आज मंदिर में चंदन का टुकड़ा दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।
🐊 मकर राशि : आज आपके लिए दिन बेहद खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है जिसका आप को निर्णय लेना पड़ सकता है। वह परिस्थिति को आप अपनी सोच बोझ से सुलझा पाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी धन लाभ की योग बन रहे हैं। सेल्समैन, मार्केटिंग करने वाले को तरक्की के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।
👉🏽 उपाय– आज कुत्ते को रोटी खिलाएं, सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।
⚱️ कुम्भ राशि : आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे चाहे वो कार्यक्षेत्र का हो या व्यक्तिगत आपको सफलता प्राप्त होगी।पैसों से जुड़े लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरत । राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी।बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर प्राप्त हो सकती है।
👉🏽 उपाय– शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, धन संबंधी परेशानी खत्म होगी ।
🐬 मीन राशि : आज ठीक ठाक ही रहने वाला है। मन को शांत और शरीर थकान से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक फायदों के नए अवसर प्राप्त होंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आर्थिक लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।
👉🏽 उपाय– आज सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ रहेगा
(Don’t copy my page)
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी नजदीकी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ


